हैलो दोस्तों। यहाँ आपको Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों मे पोषण की Question Answer हिन्दी मे उपलब्ध किया गया है। ईश चैप्टर का प्रश्न उत्तर आपको Pdf format मे भी नीचे डाउनलोड करने को option मिलेगा। जिसको डाउनलोड करके आप प्राणियों मे पोषण चैप्टर के प्रश्नों का समाधान ऑफलाइन मे अभ्यास कर सकते हैं। Class 7 Science Chapter 2 Question Answer in Hindi के साथ साथ आपको प्राणियों मे पोषण और मनुष्य का पोषण और पाचन तंत्र के बारें मे पढ़ना चाहिए।
प्राणियों मे पोषण चैप्टर का हिन्दी मे समाधान
Question 1:
उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) मानव पोषण के मुख्य चरण _____, ______, _______, _______एवं _______है।
(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम ________ है।
(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं _________ का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।
(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो ________ कहलाते हैं।
(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन ________ में करता है।
Answer:
(क) मानव पोषण के मुख्य चरण अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण एवं निष्कासन है।
(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम यकृत है।
(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं पाचक रस का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।
(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो दीर्घरोम कहलाते हैं।(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन खाद्य धानी में करता है।
Question 2:
सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए।
(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।
(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।
(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।
(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं।
Answer:
(क) असत्य (सही उत्तर: मंड का पाचन मुख से प्रारंभ होता है।
(ख) असत्य (सही उत्तर: जीभ लाला रस अथवा लार को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।
(ग) सत्य
(घ) सत्य
Question 3:
निम्नलिखित में से सही विकल्प को चुनें।
(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है (i) आमाशय (ii) मुख (iii) क्षुद्रांत्र (iv) बृहदांत्र
Answer: वसा का पूर्णरूपेण पाचन क्षुद्रांत्र में होता है।
(ख) जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है (i) आमाशय (ii) ग्रसिका(iii) क्षुद्रांत्र (iv) बृहदांत्र
Answer: जल का अवशोषण मुख्यतः बृहदांत्र द्वारा होता है।
Question 4:
कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए।
कॉलम A | कॉलम B |
खाद्य घटक | पाचन के उत्पाद |
कार्बोहाइड्रेट्स | वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल |
प्रोटीन | शर्करा |
वसा | ऐमीनो अम्ल |
Answer:
कॉलम A | कॉलम B |
खाद्य घटक | पाचन के उत्पाद |
कार्बोहाइड्रेट्स | शर्करा |
प्रोटीन | एमीनो अम्ल |
वसा | वसा अम्ल एबं ग्लिसरॉल |
दीर्घरोम क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?
Answer:
छोटीआँत के आंतरिक सतह पर अनेक उंगली के समान उभरी हुई संरचनाएं होती है, जिन्हे रासांकुर यानि दीर्घरोम कहते हैं।
यह दीर्घरोम अपना तल क्षेत्र बढ़ा कर भोजन से सरल पदार्थों का अवशोषण करता है।
पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?
Answer:
पित्त मनुष्य का सबसे बड़ा ग्रन्थि यकृत मे निर्मित होता है। यह पित्त रस एक हरा रंग की थैली मे जमा होता है। यह थैली पित्ताशय कहलाती है। पित्त मुख्यतः भोजन मे मौजूद वसा(fat) के पाचन में सहायता करता है।
उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिनका पाचन रुमीनेंट द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।
Answer:
सेल्यूलोज(cellulose) वो कार्बोहाइड्रट का नाम है जिसका पाचन रुमीनेंटस द्वारा संभब है, पर मानव द्वारा नहीं।
कारण : सेल्यूलोज एक ऐसा जटिल पदार्थ होता है जिसको पचाना बहुत कठिन होता है। रुमीनेंटस की पाचन तंत्र की एक संरचना रुमेन मे एक विशेष जीबाणु होता है जो की सेल्यूलोज के पाचन में सहायता करता है। पर मानव पाचन तंत्र मे ऐसा जीवाणु नहीं होता जो सेल्यूलोज का पाचन कर सके।
क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है?
Answer:
ग्लूकोस एक सरल शर्करा हे जिसका अवशोषण शरीर मे रक्त वाहिकाएं द्वारा आसानी से हो जाता है। ऑक्सीजन की मदत से ग्लूकोस टूट कर ऊर्जा प्रदान करता है।
Question 9:
(i) पचे भोजन का अवशोषण आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा संपादित होती हैं?
Answer: छोटी आँत या क्षुद्रांत्र
(ii) भोजन को चबाना आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा संपादित होती हैं?
Answer: मुख
(iii) जीवाणु नष्ट करना आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा संपादित होती हैं?
Answer: आमाशय
(iv) भोजन का संपूर्ण पाचन आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा संपादित होती हैं?
Answer: छोटी आँत या क्षुद्रांत्र
(v) मल का निर्माण आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा संपादित होती हैं?
Answer: बड़ीआँत यानि बृहदांत
Question 10:
मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।
Answer:
समानता: उभय अमीबा एबं मानव के पाचन तंत्र पाचक रस स्रावित करते हैं। और यह पाचक रस भोजन पर क्रिया करके उसको सरल पदार्थ मे बदल देता है।
अंतर: मानव अपने आहार को मुख द्वारा अंतग्रहन करता है। यह आहार को चवाकर निगल जाता है। मानव मे पाचन मुख, आमाशय और क्षुद्रांत्र से होता है। जब की अमीबा अपने भोजन का अंतग्रहन पादाभ यानि कृत्रिम पाँव से करता है। जब भोजन अमीबा के पास से गुजर ता है, यह अपने पादाभ विकसित करके उन्हे निगल लेता है। भोजन का पाचन अमीबा के खाद्य धनियों द्वारा होता है।
Question 11:
कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए।
कॉलम A | कॉलम B |
लाला ग्रन्थि | पित्त रस का स्रवण |
आमाशय | बिना पचे भोजन का भंडारण |
यकृत | लाल रस स्रावित करना |
मलाशय | अम्ल का निर्मोचन |
क्षुद्रांत्र | पाचन का पूरा होना |
बृहदांत | जल का अवशोषण |
मल त्याग |
Answer:
कॉलम A | कॉलम B |
लाला ग्रन्थि | लाल रस स्रावित करना |
आमाशय | अम्ल का निर्मोचन |
यकृत | पित्त रस का स्रवण |
मलाशय | बिना पचे भोजन का भंडारण |
क्षुद्रांत्र | पाचन का पूरा होना |
बृहदांत | जल का अवशोषण |
Question 12:
मानव पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।
Answer:

Question 13:
क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।
Answer:
नहीं, हम केवल हरी सब्जियों और घास खाकर जीवन निर्वाह नहीं कर शकते। हमारी अंगों का सठिक कार्य करने, विकाश और रखरखाव केलिए हमे सभी पोषक तत्वों सही मात्रा मे आवश्यक होता है। हरी सब्जियों मे बहु मात्रा मे सेल्यूलोज पाया जाता है। सेल्यूलोज का पाचन हमारी शरीर नहीं कर पाती। केबल हरी सब्जियां हमारी सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता पूरा नहीं कर सकता।
Download Ncert Solution for Class 7 Ch 2 Science in Hindi
प्राणियों मे पोषण चैप्टर का हिन्दी मे समाधान Pdf यहाँ से डाउनलोड करें।
अगर आपके कुछ सवाल या सुझाव हे तो comment जरूर करें।