Manu Bhaker biography in Hindi | कौन है मनु भाकर ? | India’s First Medalist at the 2024 Olympics

मनु भाकर का जीवन परिचय [जन्म तारीख, आयु, खेल, करियर, परिवार] Manu Bhaker Shooter Biography in Hindi 

जीवन परिचय


पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत की 22 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ, मनु भाकर ओलिंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं। उनके 221.7 पॉइंट थे। इस पदक के साथ भारत ने पेरिस ओलिंपिक में अपने मेडल का खाता खोल लिया है।

मनु अव पहली भारतीय एथलीट बन गई है , जिन्होंने एक ही Olympics Event में दो पदक जीते हैं। मनु और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम event में कांस्य पदक जीता। हमें और हमारे देश को गर्वित किया है। आइये जानते हैं Manu Bhaker biography in Hindi।

Manu Bhaker, India's First Medalist at the 2024 Olympics

Credit: x.com


प्रारंभिक जीवन और शिक्षा


मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गाँव में हुआ था। उनके पिता, राम किशन भाकर, मर्चेंट नेवी में मुख्य इंजीनियर हैं। मनु ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और फिर पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से डिग्री प्राप्त की।


खेलों में रुचि


मनु को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। उन्होंने स्कूल के दिनों में टेनिस, स्केटिंग और बॉक्सिंग जैसे खेलों में हाथ आजमाया। ‘थांग ता’ नामक मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते। 2016 रियो ओलिंपिक के बाद, 14 साल की उम्र में, उन्होंने निशानेबाजी में हाथ आजमाया और इसे तुरंत पसंद किया।


निशानेबाजी में करियर


मनु के पिता ने उनकी रुचि को देखते हुए उन्हें एक स्पोर्ट शूटिंग पिस्टल दिलाई। 2017 के राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में
, मनु ने ओलंपियन हीना सिद्धू को हराकर रिकॉर्ड स्कोर 242.3 के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल जीता। इसके बाद
, उन्होंने 2017 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। मोनु ने 2023 एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें भारत में अर्जुन और भीम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Manu Bhaker’s Shooting Medal Achievements

CompetitionMedalEventYearLocation
World CupGold10m air pistol2019Putian, China
World CupSilver10m air pistol mixed team2021New Delhi
Youth Olympic GamesGold10m air pistol2018Buenos Aires
Youth Olympic GamesSilver10m air pistol mixed team2018Buenos Aires
ISSF Junior World ChampionshipsGold10m air pistol2021Lima
ISSF Junior World ChampionshipsBronze25m air pistol2021Lima
Commonwealth GamesGold10m air pistol2018Gold Coast
World ChampionshipsSilver25m pistol team2022Cairo
ISSF World CupGold10m air pistol2019Putian, China
ISSF World CupGold10m air pistol mixed team2019Putian, China
ISSF World CupGold10m air pistol2018Guadalajara
ISSF World CupGold10m air pistol mixed team2018Guadalajara
ISSF World CupGold10m air pistol mixed team2019New Delhi
ISSF World CupGold10m air pistol mixed team2019Beijing
ISSF World CupGold10m air pistol mixed team2019Munich
ISSF World CupGold10m air pistol mixed team2019Rio de Janeiro
ISSF World CupSilver10m air pistol2021New Delhi
Asian Shooting ChampionshipsGold10m air pistol2019Doha
Asian Shooting ChampionshipsGold10m air pistol mixed team2019Doha
Asian Airgun ChampionshipsGold10m air pistol2019Taoyuan, Taiwan
Asian Airgun ChampionshipsGoldMixed team 10m air pistol2019Taoyuan, Taiwan
Commonwealth GamesGold10m air pistol2018Gold Coast
Youth Olympic GamesGold10m air pistol2018Buenos Aires
Youth Olympic GamesSilver10m air pistol mixed team2018Buenos Aires
ISSF Junior World ChampionshipsGold10m air pistol2021Lima
ISSF Junior World ChampionshipsGold10m air pistol team2021Lima
ISSF Junior World ChampionshipsGold10m air pistol mixed team2021Lima
ISSF Junior World ChampionshipsGold25m air pistol team2021Lima
ISSF Junior World ChampionshipsBronze25m air pistol2021Lima
ISSF Junior World CupGold10m air pistol2018Sydney
ISSF Junior World CupGold10m air pistol2018Suhl
ISSF Junior World CupGoldMixed team 10m air pistol2018Sydney
ISSF Junior World CupSilverMixed team 10m air pistol2018Suhl


पेरिस ओलिंपिक 2024 में ऐतिहासिक जीत


पेरिस ओलिंपिक 2024 में, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 पॉइंट के साथ कांस्य पदक जीता। इस जीत के साथ, वह ओलिंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। Monu Bhaker ने भारत के लिए पेरिस ओलिंपिक में पहला पदक जीता। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक में 10m Air Pistol Mixed Team event में कांस्य पदक जीता।

Manu Bhaker won two medals in a single Olympic event. She is first Indian athelete to do so.
Image credit – x.com


मनु भाकर को बधाई!


मनु भाकर की यात्रा कड़ी मेहनत, समर्पण और सही समर्थन का प्रमाण है। उनकी ऐतिहासिक जीत पेरिस ओलिंपिक 2024 में पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हम मनु भाकर को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।


मनु भाकर की कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि जुनून, मेहनत और सही समर्थन के साथ हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उनका कांस्य पदक सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे देश का गर्व है।

Leave a Comment