The Golden Man Neeraj Chopra Biography in Hindi

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, घर, Family, Marriage, Girl friend, Caste, Education, Army Service, Networth, Awards

नीरज चोपड़ा कौन हैं ?

नीरज चोपड़ा एक प्रमुख भारतीय एथलीट (Track और field athlete) हैं जिन्होंने भाला फेंकने (Javelin Throw) में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। वह न केवल भारतीय खेल जगत के बल्कि विश्व खेल जगत के भी एक महत्वपूर्ण नाम बन गए हैं। इनको भारतीय खेल जगत में Golden Man नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इन्होंने दो बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल (2021 टोक्यो olumpics Gold medalist और 2023 world athletics Championships Gold medalist) जीता है। चोपड़ा नीरज 2024 पेरिस ओलंपिक की जैवलिन थ्रो इवेंट के गोल्ड मेडल के लिए प्रबल दावेदार है, क्यूँ की उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में सबसे लंबा javelin (89.34 Meter) फेंका है।  आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें:

Chopra Neeraj - Indian Track Athlete
Neeraj Chopra – Indian Track Athlete -Olympics Gold Medalist

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय (Chopra Neeraj Biography in Hindi)

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव में एक रोड़ परिवार में हुआ था। वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम सतीश कुमार और माता का नाम सरोज देवी है। उनकी दो बहनें, संगीता और सरिता हैं। नीरज बचपन से ही खेलों में रुचि रखते थे और 2011 में उन्होंने भाला फेंकना शुरू किया।

सुरुआती जीवन:
बचपन में नीरज का वजन अधिक था, जिससे उन्हें कई बार बच्चों के मजाक का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए उनके पिता ने उन्हें मदलौडा के एक जिम में भर्ती करवा दिया और बाद में पानीपत के एक जिम में वो shift हो गए ।

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में खेलते समय नीरज ने कुछ भाला फेंक खिलाड़ियों को देखा और इससे प्रभावित होकर उन्होंने भी भाला फेंकना शुरू किया। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के 40 मीटर तक भाला फेंकने की उनकी क्षमता ने वहां के खिलाड़ियों और कोचों का ध्यान आकर्षित किया।

नीरज का मुलाकात गाजियाबाद के भाला फेंक खिलाड़ी अक्षय चौधरी के साथ पानीपत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर में हुआ था। चौधरी के मार्गदर्शन में नीरज ने भाला फेंक की मूल बातें सीखीं और जल्दी ही जिला चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।

इसके बाद, 13 साल की उम्र में नीरज को पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दाखिला मिला, जहां उन्होंने कोच नसीम अहमद के तहत प्रशिक्षण लिया।

बचपन मे नीरज ओलिम्पिक चैम्पीयन Jan Zelezny के वीडियो देख कर उनके जैसे javelin ऐथ्लीट होनेको ठान लिया। Jan Zelezny को नीरज अपना आदर्श मानते रहे हैं। 

नीरज का समर्पण और मेहनत रंग लाई और उन्होंने 2012 में लखनऊ में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, जिसमें उन्होंने 68.40 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उनके इस उपलब्धि ने उनके करियर की नींव रखी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

नीरज चोपड़ा का घर कहाँ है (Neeraj Chopra Home)

नीरज चोपड़ा का घर हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव में स्थित है। यही उनकी जन्मभूमि और प्रारंभिक शिक्षा का स्थान भी है।

नीरज चोपड़ा की जाति क्या है (Neeraj Chopra Caste)

नीरज चोपड़ा की जाति ‘रोर’ है, जो एक कृषि प्रधान जाति है और हरियाणा में प्रमुख रूप से पाई जाती है।

नीरज चोपड़ा की हाइट (Height of Neeraj Chopra)

नीरज चोपड़ा की हाइट 1.86 मीटर (6 फीट 1 इंच) है, जो उन्हें भाला फेंकने के खेल में एक प्रभावशाली उपस्थिति देती है।

नीरज चोपड़ा की शिक्षा (Neeraj’s Education)

नीरज चोपड़ा की शिक्षा का सफर उनके खेल जीवन जितना ही प्रेरणादायक है। नीरज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीवीएन पब्लिक स्कूल, पानीपत से पूरी की। स्कूल के दिनों में ही उनका रुझान खेलों की ओर बढ़ा और उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को निखारना शुरू किया। 

आगे की पढ़ाई के लिए नीरज ने चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित दयानंद एंग्लो-वैदिक कॉलेज (DAV College) में दाखिला लिया। यहां उन्होंने न केवल अपनी शिक्षा को महत्व दिया बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

2021 तक, नीरज पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत थे। यह दर्शाता है कि नीरज न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, बल्कि शिक्षा को भी समान महत्व देते हैं। 

नीरज के शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए, भारतीय सेना ने उन्हें सीधे तौर पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के पद पर नियुक्त करने की पेशकश की। राजपूताना राइफल्स में नायब सूबेदार (Naib Subedar) के रैंक के साथ उन्होंने सेना में खेल कोटे के तहत प्रवेश किया।

नीरज चोपड़ा की शादी (Neeraj Chopra Marriage/ Neeraj Chopra’s Wife)

नीरज चोपड़ा अपने निजी जीवन और अपने रिश्तों को मीडिया से दूर ही रखते हैं। अभी तक, नीरज चोपड़ा की शादी या प्रेमिका के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं है। फिलहाल नीरज पूरी तरह से अपने खेल करियर पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

कुछ न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, नीरज चोपड़ा के चाचा, भीम चोपड़ा ने बताया है कि नीरज की शादी की संभावना 2024 ओलंपिक्स के बाद हो सकती है। नीरज के परिवार उनको अपने जीवनसाथी चुनने केलिए पूरा समर्थन करेगा। अगर नीरज ने अभी तक कोई साथी नहीं चुना है, तो परिवार उनके लिए एक उपयुक्त जीवनसाथी खोजने में मदद कर सकता है। भीम चोपड़ा ने यह भी स्पष्ट किया कि नीरज का पूरा focus अभी Olympics 2024 मे India केलिए दूसरी बार Gold medal जितना है। अभी तक Neeraj अपनी शादी को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिया है ।

इसलिए, नीरज चोपड़ा की निजी जिंदगी और उनकी शादी को लेकर फिलहाल कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। वह पूरी तरह से अपने खेल पर केंद्रित हैं और उनकी शादी से संबंधित कोई भी खबर आने वाले समय में सुनने को मिल सकती है।

क्या नीरज चोपड़ा आर्मी में हैं (Neeraj Chopra in Defence Service)

2016 की दक्षिण एशियाई खेलों में नीरज के प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं से प्रभावित होकर, Indian Army  ने उन्हें सीधे तौर पर राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के रूप में नियुक्ति कर दिया। अब उनका आर्मी मे Rank Subedar Major है।

अब वो Indian Army की Subedar Major पद पर स्थित हैं। उन्हे सेना में  Vishisht Seva Medal जो की 2020 और Param Vishisht Seva Medal से जो की 2022 में समानित किया गया है।

नीरज चोपड़ा की पसंद (Hobbies)

नीरज चोपड़ा को क्रिकेट, वॉलीबॉल और फोटोग्राफी में रुचि है।

नीरज चोपड़ा की सैलरी और नेट वर्थ (Neeraj Chopra Salary and Net Worth)

नीरज चोपड़ा: भारत का सोने का बेटा

नीरज चोपड़ा की कहानी एक प्रेरणा है, जो दिखाती है कि कैसे एक छोटे से गाँव का लड़का विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। उनकी नेट वर्थ और सैलरी की बात करें तो:

नेट वर्थ: लग-भग 37.6 करोड़ रुपये (4.5 मिलियन डॉलर)

सैलरी: सालाना लग-भग 4 करोड़ रुपये (मैच फीस और स्पॉन्सरशिप से)

विज्ञापन और सोशल मीडिया से कमाई: एक विज्ञापन के लिए लग-भग 4 करोड़ रुपये (उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू के कारण)

नीरज चोपड़ा की कमाई के स्रोत:

– एथलेटिक्स इवेंट्स में जीते गए पुरस्कार

– स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन

– सरकारी और निजी संगठनों से सम्मान और पुरस्कार

– व्यावसायिक एथलेटिक्स लीग में भागीदारी

नीरज चोपड़ा की सफलता ने उन्हें भारत का एक प्रमुख खिलाड़ी बना दिया है, और उनकी कमाई उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है।

नीरज चोपड़ा के अवॉर्ड्स (Neeraj Chopra Awards)

नीरज चोपड़ा को कई प्रमुख अवॉर्ड्स मिले हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 2018 में अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award)
  • 2020 में विशिष्ट सेवा मेडल (VSM)
  • 2021 में मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award)
  • 2022 में परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM)
  • 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shri Award)
  • 2022 में CNN-News18 Indian of the Year
  • 2021 में टाइम्स ऑफ इंडिया TOISA Sportsperson of the Year
  • 2021 में एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक
  • और 2022 में स्विट्जरलैंड पर्यटन द्वारा फ्रेंडशिप एंबेसडर नियुक्त किए गए।

नीरज चोपड़ा की प्रेरणा और मेहनत ने उन्हें भारतीय खेल जगत का एक चमकता सितारा बना दिया है। उनकी कहानी न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय भी है।

Neeraj Chopra in Social Media

यदि आप नीरज चोपड़ा की यात्रा और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो उनके सोशल मीडिया पेज को जरूर देखें। नीरज अपने खेल जीवन, प्रशिक्षण सत्रों, और व्यक्तिगत जीवन की झलकियाँ अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

Neeraj Chopra Facebook Page

Neeraj Chopra Official Twitter Account

Neeraj Chopra Insta Account

Leave a Comment